- Hindi News
- Local
- Haryana
- Rohtak
- Rohtak News Haryana News Corona Alert Digital Thermometer Installed At Factory Gate Fever Will Be Detected In Employees
कोरोना अलर्ट : फैक्ट्री के गेट पर ही लगवाए डिजिटलथर्मामीटर, कर्मचारियों में बुखार का लग जाएगा पता
रोहतक | कोरोना वायरस से बचाव के लिए शहर के उद्योगपति भी अलर्ट हो गए हैं। दिल्ली रोड खरावड़ गांव स्थित एलपीएस बोसार्ड कंपनी प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों की हेल्थ की हररोज जांच करने के लिए एडवांस उपकरण मंगवाए गए हैं। संचालक राजेश जैन ने थर्मल स्कैनर व नो कांटेक्ट डिजिटल थर्मामीटर मंगवाया है। इसके जरिए फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर ही कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। थर्मामीटर से दूर से ही यह पता लग जाएगा कि कर्मचारी को बुखार तो नहीं है। इसी क्रम में प्रतिदिन चिकित्सक बुलाकर भी हेल्थ चेकअप कराया जा रहा है। साथ ही कर्मचारियों को एहतियात तौर पर मास्क भी बांटे जा रहे हैं। इस संबंध में उद्योगपति राजेश जैन ने बताया कि सभी कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के निर्देश दिए हैं।