कोरोना टालेगा ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’ की रिलीज!**
बीमारियाें से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम का स्ट्रॉन्ग होना जरूरी है। इसके लिए बैलेंस्ड डाइट लेना जरूरी है।
को रोना वायरस के चलते जहां एक तरफ बड़ी फिल्मों की रिलीज पर तलवार लटक रही है। वहीं दूसरी तरफ छोटी फिल्मों के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री कोरोना को लेकर काफी सतर्क हो गई है। इसी के चलते कई फिल्मों की शूटिंग कैंसल हो गई है, तो वहीं कई सेलेब्स ने अपनी ट्रिप कैंसल कर दी हैं। खबर है कि अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ और कबीर खान निर्देशित ‘83’ की रिलीज डेट बदल सकती हैं। ‘सूर्यवंशी’ 24 मार्च को रिलीज होनी है। वहीं ‘83’ 10 अप्रैल को रिलीज होनी है। कबीर खान ने ‘83’ की रिलीज के पहले एक ग्रैंड इवेंट में ट्रेलर लॉन्च की प्लानिंग की थी पर अब यह इवेंट कैंसल हो गया है। यह इवेंट 11 मार्च को होने वाला था। सभी को कोरोना वायरस के चलते एक जगह पर अधिक लोगों के इकट्ठा न होने की सलाह दी गई। इसलिए फिल्ममेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट को कैंसल करने का निर्णय किया है।
दो महीने से बना रहा था प्लान, बस था परफेक्ट जंप का इंतजार
ब्लेक कहते हैं, हम दोनों ही स्काई डाइविंग को लेकर इतने जुनूनी हैं कि मुझे लॉरा को प्रपोज करने के लिए और कोई जगह मिली ही नहीं। मैं दो महीने से उसे प्रपोज करने की तैयारी में लगा था लेकिन इंतजार था परफेक्ट जंप का। हर बार स्काई डाइव पर जाते समय मेरी जेब में सगाई की अंगूठी रहती लेकिन कभी मौसम खराब होता तो कभी सही वक्त नहीं मिल पाता। आखिरकार पिछले दिनों मुझे मौका मिल ही गया। मेरे दोस्त जोश को लाइसेंस मिला ही था जिस कारण वह हेलमेट पर कैमरा लगा सकता था। उसने ही मेरे प्रपोजल की वीडियो बनाई। मैं काफी नर्वस था और डर रहा था कि लॉरा अगर बहुत ज्यादा इमोशनल हो गई तो स्काई डाइव के लिए कूदते समय दिक्कत न हो। इसलिए मैंने कूदने से कुछ वक्त पहले घुटनों पर बैठकर उसे अपने दिल की बात कह दी जिसे सुनकर उसका हैरान होना लाजमी था। जैसे ही ब्लेक ने लॉरा को प्रपोज किया, वह एकदम शॉक हो गई। उसने बताया, मैं नहीं जानती थी कि ब्लेक शादी के बारे में सोच रहा था। मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। प्रपोज करने से पहले ब्लेक प्लेन में इधर-उधर घूम रहा था और उसे वैसे देखकर मुझे परेशानी हो रही थी। तभी अचानक से वह मेरा पास आकर घुटनों पर बैठ गया और पूछा-लॉरा, मुझसे शादी करोगी? मैंने तभी हां कह दिया और ब्लेक ने मुझे अंगूठी पहनाई। जंप करते वक्त मेरी सबसे बड़ी चिंता बस अंगूठी को संभालना था। मुझे डर था कि कहीं उत्सुकता में अंगूठी ही न गिरा दूं। अब बस हॉट एयर बैलून वेडिंग की प्लानिंग है। स्काई डाइविंग में हमें कई तरह की जंप के लिए अलग-अलग लाइसेंस लेने होते हैं। अभी बी लाइसेंस वाले स्काईडाइवर्स बनने के लिए हमें 10 जंप और करनी हैं और जैसे ही वह लाइसेंस मिल जाएगा, उसका मतलब होगा कि हम हेलीकॉप्टर और हॉट एयर बैलून्स से भी जंप कर पाएंगे और तभी शादी भी होगी।
स्काई डाइविंग के दीवाने ने प्लेन से कूदने से पहले गर्लफ्रेंड से पूछा-मुझसे शादी करोगी
एजेंसी | मियामी
जहां आम लोगों के लिए स्काई डाइविंग का ख्याल ही कई तरह की टेंशन देने के लिए काफी है, वहीं इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें एडवेंचर के अलावा शायर कुछ और सूझता ही नहीं। फ्लोरिडा के ब्लेक मिलर ऐसे ही शख्स हैं। उन्हें और उनकी गर्लफ्रेंड लॉरा को स्काई डाइविंग का इतना शौक है कि ब्लेक ने लॉरा को शादी के लिए प्रपोज भी तब किया जब दोनों स्काई डाइव करते हुए जमीन पर वापस आने वाले थे। अब दोनों शादी की योजना बना रहे हैं और वह भी जमीन पर नहीं होगी। उसके लिए दोनों का एक अलग ही प्लान है। दोनों हॉट एयर बैलून में साथ जीने-मरने की कसमें खाने का इरादा रखते हैं। इस शादी का गवाह उनका तीन महीने का बेटा फिन भी बनेगा।
प्यूरिम...लंदन के स्टेमफोर्ड हिल में बुधवार को एक बस के ऊपर चढ़कर मस्ती कर रहे इन युवाओं पर यहूदी त्योहार प्यूरिम का रंग चढ़ा था। सभी ने एक जैसे कॉस्ट्यूम्स पहन रखे थे और खूब धमाल मचाया।
एग्जीबिशन...लंदन के टेट म्यूजियम में अमेरिकी आर्टिस्ट एंडी वारहोल के आर्टवर्क की एग्जीबिशन के लिए तैयार इंस्टालेशन सिल्वर क्लाउड्स। वीरवार से शुरू होने जा रही यह एग्जीबिशन इस साल 6 सितंबर तक चलेगी।
सिल्वर क्लाउड्स...
अमेरिकी शहर इंडियो में अगले महीने होने वाला आर्ट्स एंड म्यूजिकल फेस्टिवल कोचेला कोरोनावायरस के चलते अब अक्टूबर में होगा। फेस्टिवल के प्रमोटर्स के मुताबिक, लोगों का स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता है और इसी के चलते फेस्टिवल की तारीख बदल दी गई है।
कोरोना से कैंसल हुआ कोचेला म्यूजिक फेस्ट
जरा हट के**
छोटी फिल्मों पर भी पड़ रहा असर
एक छोटे बजट की फिल्म ‘कार्गों’ की निर्देशक अराती कड़व कहती हैं...‘हमारी फिल्म अमेरिका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया लंदन समेत कुल 15 फिल्म फेस्टिवल्स में चुनी गई थी। हमने इसे बनाने में कुल 6 सालों का सफर तय किया है। एक फिल्म फेस्टिवल ने हमें अक्टूबर की डेट दी थी। मगर इसके ज्यादा चांसेस लग रहे हैं कि फेस्टिवल टल सकता है। हम लोग अप्रैल से फेस्टिवल सर्किट में ट्रैवल करने वाले थे। एक फेस्टिवल तो केरल में तय है। मगर वहां सिनेमाघर बंद करने की एडवाइजरी जारी हुई है। ऐसे में वहां पर सिर्फ ज्यूरी को फिल्में दिखाई जा रही हैं। उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द कोरोना का संकट पूरी दुनिया से खत्म होगा।’
Áनूपुर सेनन की आवाज में आज ‘फिलहाल’ का अनप्लग्ड वर्जन रिलीज होगा। इस बारे में नूपुर कहती हैं...‘एक्टिंग निश्चित रूप से मेरा नया प्यार है, लेकिन सिंगिंग हमेशा मेरा जुनून रहा है। ‘फिलहाल’ के रिलीज के दौरान मुझे एक फीमेल वर्जन गाने के लिए कई मसेज और ट्वीट्स द्वारा बड़ी तादाद में मिले। दर्शकों ने मुझे पहले वीडियो के लिए इतना प्यार दिया कि मैं उनकी रिक्वेस्ट को नजरअंदाज नहीं कर सकती थी। मेरी आवाज में इस अनप्लग्ड वर्जन से में सभी को धन्यवाद कहती हूं।’
Áबॉलीवुड के कई एक्टर्स हैं जो अपने से काफी छोटी उम्र की लड़की से रिलेशन में हैं। हाल ही में एज गैप को लेकर राहुल देव और मुग्धा गोडसे चर्चा में रहे। दोनों के बीच लगभग 14 साल का अंतर है। राहुल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा...‘हम दोनों के बीच 14 साल का अंतर है। शुरुआत में मुझे थोड़ी परेशानी हुई थी, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मेरे मां-बाप के बीच भी 10 साल का अंतर था। देखा जाए तो ये बहुत बड़ा अंतर भी नहीं है। मेरा मानना है कि जब तक आप खुश हैं, तब तक एज गैप मायने नहीं रखता है।’ बता दें कि राहुल एक बच्चे के पिता हैं। उनकी पहली प|ी की मौत साल 2009 में कैंसर के कारण हुई थी। वह मानते थे कि कोई भी उनकी जिंदगी में प|ी रीना की जगह नहीं ले सकता। बेटे सिद्धार्थ को मां और पिता दोनों का प्यार देने वाले राहुल ने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें फिर से प्यार होगा।
 बता दें कि इस फिल्म को जूनो के पिता रवि चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था और उनके दादा बीआर चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था।
Áसनी देओल राजनीति में आने के बाद भी फिल्मों में सक्रिय हैं। खबर है कि वे साउथ के निर्देशक हनु राघवपुड़ी की आगामी थ्रिलर में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे। सनी ने फिल्म को लेकर कहा...‘यह कोई साउथ की रीमेक फिल्म नहीं होगी, बल्कि एक फ्रेश स्टोरी होगी, जिसमें ढेर सारा एक्शन और सस्पेंस देखने को मिलेगा।’ वहीं निर्देशक हनु ने सनी को अपनी फिल्म में कास्ट करने को लेकर कहा...‘मेरा सपना पूरा हो गया। इस फिल्म में कई सारे एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। मैं मानता हूं कि सनी देओल से बड़ा कोई एक्शन स्टार नहीं हो सकता।’
बता दें कि फिलहाल फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है।
Áआमिर खान की हिट फिल्म ‘गजनी’ के सीक्वल की संभावनाएं जोरों पर हैं। मेकर्स ने इसके सीक्वल की तरफ इशारा किया है। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गजनी को लेकर एक ट्वीट किया है। जिसे देखने के बाद अब इसके सीक्वल की चर्चा शुरू हो गई है। मेकर्स ने इस पोस्ट में आमिर को टैग करते हुए लिखा ‘ये पोस्ट वैसे तो गजनी को लेकर था, लेकिन हम भूल गए कि हम क्या बनाना चाहते हैं।’ माना जा रहा है कि ‘विक्रम वेधा’ रीमेक का नाम ‘गजनी 2 ’ हो सकता है। बता दें कि ‘गजनी’ एक रिवेंज ड्रामा थी। बाकी आमिर इस साल के अंत में फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगे।
‘83’ का ट्रेलर इवेंट कैंसल, छोटे बजट की फिल्मों पर भी पड़ रहा बड़ा असर
**
आज रिलीज होगा ‘फिलहाल’ सॉन्ग का अनप्लग्ड वर्जन
**
मुग्धा गोडसे से रिलेशन पर बोले राहुल-‘एज गैप मायने नहीं रखता’**
‘एक विलन 2’ की कास्ट में शामिल हुईं तारा सुतारिया
**
‘द बर्निंग ट्रेन’ के रीमेक के लिए जैकी भगनानी और जूनो चोपड़ा ने मिलाया हाथ
**
विकी कौशल ने मारी बाजी, बने सबसे फेमस बॉलीवुड एक्टर
**
सिंगर की भूमिका में...
**
फिर से एक्शन मोड में नजर आएंगे सनी देओल**
बन सकता है आमिर की फिल्म ‘गजनी’ का सीक्वल
**
थ्रिलर फिल्म में...
**
मेकर्स ने दिया इशारा...
**
1980 की हिट फिल्म...
**
स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के चार्ट पर... **
Áसाल 1980 की सुपरहिट फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन’ का भी रीमेक बनने जा रहा है। इसके लिए जैकी भगनानी और जूनो चोपड़ा ने तैयारी कर ली है। फिल्म पर साल के अंत तक काम शुरू हो जाएगा। इन दिनों फिल्म की स्क्रिप्टिंग और कास्टिंग का काम किया जा रहा है, वहीं इसके लिए डायरेक्टर की भी तलाश की जा रही है। जैकी ने बताया कि ‘फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो जाएगी। मॉडर्न टाइम के लिहाज से फिल्म में नए ट्विस्ट भी रखे जाएंगे। हालांकि मूल कहानी वैसी ही होगी।’
वहीं जूनो ने कहा...‘फिल्म में बेहतरीन वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। मुझे याद है कि मेरे पिता इस फिल्म के वीएफएक्स के लिए लॉस एंजेलिस गए थे और उस समय के लिहाज से वह बेहतरीन था। हमारे वर्जन में भी बेहतरीन वीएफएक्स देखने को मिलेगा।’
इन दोनों फिल्मों की निर्माता कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार ने कहा,  इस बारे में रोज ही चर्चा हो रही है, लेकिन अभी तक कुछ फैसला नहीं लिया गया है। अब तक फिल्मों कि रिलीज डेट वही है जो पहले अनाउंस की जा चुकी है। पहले ‘सूर्यवंशी’ रिलीज हो रही है, इसलिए जो भी फैसला होगा पहले ‘सूर्यवंशी’ के बारे में होगा। उसके बाद ‘83’ के बारे में सोचेंगे। हालांकि अगर दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट बदलनी पड़ी तो हम इसे लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं। रिलीज डेट बदलने से खास फर्क नहीं पड़ेगा। फिर भी हम उम्मीद करते हैं कि चीजें नॉर्मल हो जाएं और हमें फिल्मों की रिलीज डेट बदलनी न पड़े। हालांकि केरल और जम्मू ने अपने थिएटर बंद कर दिए हैं। स्थिति अभी कंट्रोल में नहीं है। इसलिए यह हमारे लिए एक चुनौती है। दुनिया भर में 15-20 प्रतिशत फिल्मों पर प्रभाव पड़ा है। यदि आप 50 मिलियन डॉलर के बिजनेस की उम्मीद कर रहे हैं, तो आप 40 मिलियन डॉलर के साथ ओपनिंग कर रहे हैं। यदि आप फिल्म देखने के लिए आने वाले लोगों की कुल संख्या को देखते हैं, तो इसमें बहुत बड़ा अंतर नहीं है। वहीं हम इस फैक्ट को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं कि कुछ तो गिरावट आई है।’
Áविकी कौशल इन दिनों लोकप्रियता के मामले में कई बॉलीवुड एक्टर्स को पीछे छोड़कर पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के वायरल न्यूज कैटेगरी में विकी टॉप पर हैं। यह आंकड़े अमेरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित और संशोधित किए गए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक, वायरल न्यूज सेक्शन में विकी ने 100 अंकों के साथ लोकप्रियता में नंबर वन स्थान हासिल किया है। पिछले दिनों कटरीना कैफ के साथ दोस्ती की चर्चा की वजह से वह टॉप पर हैं। वहीं शाहिद कपूर 46 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कार्तिक आर्यन 41 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर, टाइगर श्रॉफ 38 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं अजय देवगन 36 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
Áदिशा पाटनी के बाद तारा सुतारिया भी ‘एक विलन 2’ की कास्ट में शामिल हुई हैं। तारा एक प्रशिक्षित सिंगर भी हैं। फिल्म में वे एक ओपेरा सिंगर की ही भूमिका में नजर आएंगी। मोहित सूरी कहते हैं...‘म्यूजिशियन की बारीकियों को जानने में पूरी जिंदगी लग जाती है, लेकिन किस्मत से तारा ने अपनी पूरी जिंदगी इसकी ट्रेनिंग ली है। एक फिल्ममेकर को और क्या चाहिए।’ ये फिल्म इसी साल जून में शूटिंग के लिए फ्लोर पर जाएगी और अगले साल 8 जनवरी को रिलीज होगी।
स्पेन के शहर वैलेंशिया में फैलाज़ फेस्टिवल इस साल कोरोनावायरस के चलते कैंसल कर दिया गया है। फेस्टिवल की सभी तैयारियां मुकम्मल हो गई थीं।
नहीं होगा फैलाज़ फेस्ट
हैप्पी प्लेस..ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में हैप्पी प्लेस एग्जीबिशन के दौरान तैयार म्यूरल सिडनी इज हैप्पी के पास फोटो खिंचवाती टूरिस्ट। छह मार्च से शुरू हुई यह एग्जीबिशन तीन मई तक चलेगी।
सिडनी इज़ हैप्पी...
कोलकाता में वुमन सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप तेजस्विनी के दौरान प्रतिभागियों के साथ सेल्फी लेती सांसद मिमी चक्रवर्ती। वर्कशॉप में 12 से 40 साल तक की महिलाओं को ट्रेनिंग दी गई।
कम ऑन गर्ल्स स्माइल
इंडोनेशिया के शहर बांदा आचे में सुनामी म्यूजियम के बाहर किमिनो पहनकर सेल्फी लेते टूरिस्ट्स। 26 दिसंबर 2004 को आई सुनामी के बाद यह म्यूजियम तैयार किया गया और इसमें उस सुनामी में मारे गए लोगों की तस्वीरें और सुनामी में बच गए लोगों की कहानियां दर्शाई गई हैं।
हुण आवेगी रंग-बिंरगी सेल्फी
साडे हैट ने सबतों वखरे...
शेल्टेनहेम...ब्रिटेन में चल रहे शेल्टेनहेम फेस्टिवल के दूसरे दिन बुधवार को लेडीज डे पर हुई हॉर्स रेस देखने आई महिलाओं के रंग-बिरंगे अनूठे डिजाइन वाले हैट देखने वाले थे। सेंट पैट्रिक डे से पहले होने वाला फेस्टिवल देखने लाखों लोग आते हैं।
आपके लिए इन्हें भी आजमाएं**
> पालक में मौजूद फॉलेट शरीर में नई कोशिकाएं बनाने के साथ कोशिकाओं में मौजूद डीएनए की मरम्मत भी करता है। वहीं फाइबर और आयरन भी शरीर को हेल्दी बनाते हैं।
> इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण को गुनगने पानी के साथ लेने से फायदा पहुंचता है।
> मशरूम में सेलेनियम, एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिन-बी और रिबोफ्लेविन जैसे तत्व होते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
> रोज तुलसी की पांच पत्तियां, एक चम्मच शहर के साथ खाने से रोगों से लड़ने की आपकी क्षमता बढ़ती है।
> आधा चम्मच आंवले का चूर्ण भी एक चम्मच शहद के साथ सुबह खाली पेट पीने से भी आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है और पाचन दुरुस्त रहता है। हल्दी का सेवन भी शरीर को एलर्जी से लड़ने के काबिल बनाता है।
11
रोहतक, गुरुवार 12 मार्च, 2020
साराजहां**