पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना : चिकित्सकों को बताया कैसे संदिग्ध का सैंपल लेना है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक | हेल्थ विश्वविद्यालय में शनिवार को संस्थान की फैकल्टी, पीजी छात्रों, सीनियर रेजिडेंट व जूनियर रेजिडेंट चिकित्सकों को कोरोना वायरस से अपडेट करने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसमें प्लमोनरी एंव क्रिटिकल केयर मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. ध्रुव चौधरी, डॉ. पवन व उनकी टीम ने चिकित्सकों को जानकारी दी और प्रेक्टिकल करके दिखाया। डॉ. ध्रुव ने कहा कि हमें सैंपल लेते समय सावधानी रखनी चाहिए। उदाहरण देकर बताया कि किस प्रकार हम कोरोना वायरस के संदिग्ध का सैंपल लेकर कैसे मास्क व अन्य सामान को बिना शरीर को छुए कैसे निकालें। यदि कोई भी कोरोना वायरस का मामला संस्थान में आता है तो संस्थान पूर्ण रूप से उसका इलाज तत्परता के साथ करेगा। सैंपल लेने से पहले पहने हुए मास्क को फूंक मारकर देखना चाहिए कि कहीं वह लीक तो नहीं है। डॉ. पवन ने बताया कि कोरोना वायरस मुंह के जरिए ही फैलता है। डॉ. मंजूनाथ ने बताया कि किस प्रकार हमें संदिग्ध मरीज की पहचान करनी हैै। निदेशक डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि पीजीअाईएमएस में कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरी तैयारी हैं।
खबरें और भी हैं...