- Hindi News
- Local
- Haryana
- Rohtak
- Maham News Haryana News Coronavirus Now Epidemic Who Said This Disease Is Out Of Control People Of All Countries Are Banned In India
कोरोनावायरस अब महामारी; डब्ल्यूएचओ बोला-ये बीमारी नियंत्रण से बाहर हुई, भारत में सभी देशों के लोगों की एंट्री बैन
{भारत में 18 और मरीज मिले, अब तक 68 मामले
दुनिया के 120 देशों में 4590 से ज्यादा लोगों को मार चुके कोरोनावायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने महामारी घोषित कर दिया है। संगठन ने कहा कि 1.25 लाख लोग इससे पीड़ित हो चुके हैं। यह बीमारी नियंत्रण से बाहर हो गई है। महामारी का ऐलान करते हुए संगठन के महासचिव डाॅ. टेड्रोस अदनोम ग्रेब्रेयासस ने कहा कि कोरोनावायरस से लड़ाई में प्रत्येक क्षेत्र के साथ हर इंसान काे निजी तौर पर भागीदारी करनी होगी। डब्ल्यूएचओ ने जैसे ही कोरोनावायरस को महामारी घोषित किया, दुनियाभर के शेयर बाजार जबरदस्त तरीके से गिरने शुरू हो गए। अमेरिकी शेयर बाजार डाऊ जोंस एक घंटे में ही 5% गिरावट के साथ 1250 अंक तक गिर गया, जबकि एसएंडपी 4.37% गिरा। यूरोपीय बाजारों में 2% तक गिरावट देखी गई। वैश्विक गिरावट का असर गुरुवार को भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल सकता है।
तैयारी: आपदा प्रबंधन अलर्ट, जिला अस्पतालों को बेड तैयार रखने को कहा
{भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट किया है। सभी जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अलग से बेड तैयार रखने के निर्देश हंै। {हिमाचल में सेना के 500 बिस्तरों वाले अस्पताल को अलर्ट पर रखा। {दिल्ली के अलावा सभी 6 एम्स में 30-30 बेड रिजर्व किए गए। {भारत ने सभी देशों के लोगों की एंट्री पर 15 अप्रैल पर रोक लगाई।
असर: महामारी से मौत होने पर मुआवजा नहीं मिलता, इसलिए चिंता
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के सुब्रमण्यम बी ने 3 दिन पहले कहा था कि भारत सरकार या डब्ल्यूएचओ द्वारा कोरोना को महामारी घोषित करने पर स्वास्थ्य बीमा का फायदा नहीं मिलेगा, क्योंकि ऐसी बीमारियां पॉलिसी में कवर नहीं होतीं। टर्म इंश्योरेंस का भी फायदा नहीं मिलेगा। वहीं, बीमा नियामक इरडा ने बीमा कंपनियों से कहा है कि मरीजों के मामलों को मौजूदा स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के तहत कवर किया जाए।
संकट में आईपीएल: महाराष्ट्र में बिना दर्शक मैच, तभी मंजूरी
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए फैसला लिया है कि राज्य में आईपीएल मैचों को तभी अनुमति मिलेगी, जब दर्शकों को टिकट नहीं बेची जाएंगी। इसलिए यह टूर्नामेंट टीवी इवेंट बनकर रह सकता है। मुंबई में फाइनल समेत 8 मैच होने हैं। दूसरी तरफ, आईपीएल पर रोक लगाने के लिए मद्रास हाईकोर्ट में अर्जी लगी है। इस पर गुरुवार को सुनवाई होगी। उधर, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इस खतरे से निपटने के लिए 14 मार्च को बैठक बुलाई है।
भारत-अफ्रीका सीरीज में खिलाड़ी गेंद चमकाने के लिए थूक लगाने से बचेंगे
धर्मशाला | भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को धर्मशाला में मैच होगा। संभवतः यह पहला मौका होगा, जब दोनों टीम के खिलाड़ी हाथ-मिलाने की जगह मुट्टी टकराएंगे। इसके अलावा खिलाड़ी गेंद को चमकाने के लिए थूक का इस्तेमाल करने से भी बचेंगे।
मास्क में युजवेंद्र चहल।