महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर बढ़ रही : कश्यप
रोहतक| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गांव इस्माइला में एक विशेष निशुल्क कानूनी जागरूकता अाैर साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजबीर कश्यप ने बताया कि महिला सुरक्षा के तमाम दावों के उल्ट महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर बढ़ती जा रही है। शक्ति सिंह, संदीप कौशिक, भगवान दास, साहिल सूर्या, सरपंच संतोष देवी, अनूप सिंह व ग्रामीण उपस्थित रहे।