महिलाओं के सम्मान में शहर में की साइकिलिंग
बाईसाइकिलिंग क्लब ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्लब की महिला चालकाें के सम्मान में साइकिल राइड का आयोजन किया। क्लब की वरिष्ठ महिला साइकिलिस्ट मुन्नी गोदारा व होशियारी देवी ने राइड का नेतृत्व किया। यह राइड डी-पार्क से सुबह 6.30 बजे शुरू होकर मेडिकल मोड़ से जाट कॉलेज, एमडीयू, दिल्ली बाईपास, शीला बाईपास, सोनीपत स्टैंड, मानसरोवर पार्क, सोनीपत स्टैंड से होती हुई मॉडल टाउन में समाप्त हुई। इस अवसर पर साइकिलिस्ट अधिवक्ता गौरव जुनेजा, अतुल मेहता, मंजू, ज्योति, डॉ. डिंपल, स्वीटी मलिक, शिक्षा हुड्डा, जानिशा, डॉ. श्रेया, सुजाता, जनीषा, सुजाता, रवींद्र गोयल, दीपक गिरधर, पारस अरोड़ा, साहिल साहनी, अमन चावला, प्रवीण गहलोत, मोहित कालीरमन, कबीर घनघस, प्रमोद, अनिल मेहरा, रवींद्र मलिक, प्रतीक दलाल आदि मौजूद रहे।