एसडीएम से फसल की गिरदावरी की मांग उठाई
बेमौसम बरसात से नष्ट हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाने की किसानों ने मांग की है। गुरुवार को बखेता गांव के सरपंच श्रीकृष्ण कुमार, कंसाला के सरपंच परमजीत, आसन गांव के सरपंच दीपक हुड्डा व रुड़की गांव के सरपंच शमशेर सिंह ने जिला उपायुक्त को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राकेश कुमार को सौंपा है।