11 मालाओं पर मंत्र जाप के साथ विश्व शांति के लिए श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में डाली आहुतियां
एलपीएस बोसार्ड की ओर से सेक्टर एक स्थित श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन गजरथ मंदिर में 8 दिवसीय श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन बुधवार को हो गया। श्रद्धालुओं ने संगीतमय पूजा-अर्चना व विश्वशांति यज्ञ कर विधान पूर्ण किया। भगवान महावीर स्वामी का जलाभिषेक व महाशांति धारा समाजसेवी विजय जैन व समाजसेवी राजेश जैन के परिवार ने की। विश्वशांति महायज्ञ में 11 मालाओं पर मंत्र जाप के साथ श्रद्धालुओं ने आहुति समर्पित की।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद: उमा शर्मा, राजकुमार शर्मा, कर्ण शर्मा, दीपा जैन, संध्या जैन, समृद्धि जैन, याशिका जैन,चारुल जैन, कुमारी स्वास्तिका, अर्णव जैन, शिवानी जैन, रीटा जैन, बलजीत राय जैन, डाॅ. सेठ, अंजु मारकंडे, राजीव जैन, अनिल जैन लोहिया, गौतम जैन, बिमला देवी जैन, पीयूष जैन, संजय जैन, बिमल जैन, सिद्धार्थ जैन, शैलेंद्र जैन, राजबीर, आदिश जैन, सुमित जैन आदि मौजूद रहे।
सेक्टर-1 के मंदिर में उपस्थित श्रद्धालु।