पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘तेरे कारण मैं साईं जोगन बनी’ पर थिरके श्रद्धालु

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री शिरडी साई बाबा टेंपल ट्रस्ट की ओर से दिल्ली रोड खरावड़ स्थित श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर में 16वां वार्षिक स्थापना दिवस व होली महोत्सव रविवार को आयोजित किया गया। समारोह के मुख्यातिथि समाजसेवी राजेश जैन व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुरेंद्र जैन, सरोज जैन रहे। अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद शादीलाल बतरा ने की। अतिथियों ने ट्रस्ट के अध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस अशोक कुमार यादव, सचिव एमएम भल्ला, कोषाध्यक्ष संजय जैन की उपस्थिति में श्री शिरडी सांई बाबा की प्रतिमा के समक्ष ज्योति प्रचंड कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद राजेश जैन सहित अतिथियों ने 15 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का शिलान्यास किया। दिल्ली से आई भजन मंडली ने मैं माटी का खिलौना, मन डगमग डोले, तेरे कारण मैं साईं जोगन बनी, सांई ने उठाया चिमटा, सुख भी हमें प्यारे हैं आदि भजनों के बोल से उपस्थित श्रद्धालुओं को निहाल कर दिया। साईं के जीवन आधारित नृत्य नाटिका व झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं की ओर से श्री साईं जी की संगीतमय महाआरती की। इस अवसर पर लंगर में सबने प्रसाद ग्रहण किया।

साईं पालकी निकाली: मंदिर के परिसर में गाजे बाजे के साथ साईं पालकी निकाली गई। कार्यक्रम में राजेंद्र बंसल, कांता अलाड़िया, नवीन कुमार जैन, राजीव जैन, एसके मट्टू, वीरेंद्र राठी, गिरीश चंद्र गुप्ता, एचएल अरोड़ा, रामेश पडित, डाॅ. नेतराम गर्ग, डाॅ. नवर| शर्मा, नरेश कुमार बंसल, डीएस बल्हारा, राजेश बाबा, सुशील कुमार, संदीप सिंह, जगदीश लाल धींगड़ा, जय प्रकाश मलिक, एसके अरोड़ा, संतोष जावा, राघव गुप्ता, संतरा राठी, वैंकटेश साईंराम, अशोक दलाल, विजय धर आदि उपस्थित रहे।

श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर में वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित अतिथि व श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...