गरीब और जरूरतमंदों को किया अन्न वितरण
रोहतक | शिव भोले सदा सहाई समिति की ओर से अन्न वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुरीधाम के महंत कर्णपुरी की अध्यक्षता में मुख्यातिथि जिला उपायुक्त आरएस वर्मा उपस्थित हुए। इस अवसर पर गरीब व जरूरतमंदों को अन्न वितरण किया गया। समिति के प्रधान बलदेव शर्मा टीटू ने बताया कि इस मौके पर बाबा बालकपुरी धर्मार्थ औषधालय के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। मरीजों की नेत्र जांच डॉ. तिलकराज ने की। इस अवसर पर थानापति बाबा सुरेशपुरी, विनोद भूटानी, मनोज मलिक, टीनू लूम्बा, विपिन शर्मा, नवीन तागरा, सोनिया, प्रवीण रंगीला, लाला पुरी मौजूद रहे।