पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीजीअाई-सिविल अस्पताल में 24 घंटे तैनात रहेंगे चिकित्सक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनंद, स्नेह, सौहार्द और समृद्धि के रंग आपकी जिंदगी में खिले रहें...

होली पर हुड़दंग कर घायल होने वाले मरीजों को तुरंत प्रभाव से इलाज उपलब्ध करवाने के लिए पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर व आपातकालीन विभाग में अतिरिक्त चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। इसके साथ ही शराब पीकर आने वाले युवकों पर सख्ताई से निपटने के लिए पुलिस पीसीआर की तैनाती करवा दी गई है।

आपातकालीन विभाग के डीएमएस डॉ. संदीप ने बताया कि ट्रामा सेंटर व इमरजेंसी विभाग के आसपास की दीवारों पर हुड़दंगियों से निपटने की चेतावनी लिखवा दी गई है। वहीं सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि अस्पताल में ऑन कॉल चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। ऑर्थो और आई डिसीज के चिकित्सक की 12-12 घंटे की ड्यूटी इमरजेंसी में लगाई गई है।

हाथ जोड़कर एक दूसरे को बोलें होली मुबारक

जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. गजेंद्र सिंह ने कहा कि वें सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि सभी प्रदेशवासी केवल और केवल हरित होली मनाएंगे। डॉ. गजेंद्र ने कहा कि हरित होली व होली में सबसे उनकी हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि होली मनाने के लिए केवल हाथ जोड़कर एक दूसरे को सबसे शुभ होली कहें। किसी भी तरह के पानी, रंग, गुलाल या किसी और केमिकल का प्रयोग न करें।

कोरोना इफेक्ट : नाकों पर आज एल्कोसेंसर प्रयोग नहीं करेगी पुलिस, शराबी को छोड़ेगी भी नहीं

कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने होली पर विशेष सावधानी बरतने के लिए अलर्ट जारी किया है। नाकों पर आज पुलिस एल्कोसेंसर का प्रयोग नहीं करेगी। लेकिन हर नाके पर सख्ती बरती जाएगी। किसी भी शराबी को छोड़ा नहीं जाएगा। हुड़दंग पर स्पेशल टीमें गली मोहल्लों में नजर रखेंगी।

ईएनटी, नेत्र रोग, स्किन रोग व डेंटल काॅलेज केे चिकित्सक दो दिन ट्रामा सेंटर में देंगे ड्यूटी

मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड बनाया गया है। पीजीआई के इमरजेंसी विभाग के डीएमएस डॉ. संदीप ने बताया कि हर वर्ष में देखने में आता है कि होली के त्योहार पर काफी लोग हुड़दंग में घायल होकर आते हैं, ऐसे में उन्हें तुरंत इलाज मिले, इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस वर्ष भी मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इस बात को देखते हुए ईएनटी, नेत्र रोग विभाग, स्किन रोग व डेंटल कालेज केे चिकित्सकों की ड्यूटी दो दिन के लिए स्थायी तौर पर मेडिसिन व ट्रॉमा सेंटर में लगा दी गई है, ताकि मरीजों को चिकित्सक के ऑन कॉल आने का इंतजार न करना पड़े और तुरंत प्रभाव से उसका इलाज शुरू हो सके।


सर्वमंगल के लिए होली मंगलाई

भास्कर न्यूज | रोहतक

जिले में सोमवार को शहर के अलावा कई स्थानों पर होली पूजन के बाद शाम काे होलिका दहन यानी होली मंगलाई गई। होली पूजन कर महिलाओं ने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। वहीं रंगों का त्योहार धुलंडी आज मनाया जाएगा।

वैदिक धर्म के अनुसार 14 मनुओं में से एक मनु का जन्मदिन भी फाल्गुन की पूर्णिमा को आता है। इस दौरान देवी मंत्र का जाप करना सबसे अच्छा रहता है। जिस प्रकार दीवाली वाली रात को काल रात्रि, जन्माष्टमी की रात को मोह रात्रि माना जाता है।

उसी तरह होलिका दहन वाली रात को दारूण रात्रि कहते हैं। इस दिन शहर व आसपास में अनेक स्थानों पर हाेलिका दहन से पूर्व भक्त प्रह्लाद के प्रतीक लकड़ी के डंडे की रोली और चावल से पूजा की गई। महिलाओं ने रोली-चावल व बड़कुलों से पूजा अर्चना की। सुबह 11 बजे ही हाेलिका पूजन शुरू हाे गया था जाे शाम पांच बजे तक चलता रहा।

सुरक्षा प्रबंधसड़कों पर हुड़दंगियों से निपटेगी पुलिस

ड्यूटी पर मौजूद रहेंगी 16 नर्सें, चतुर्थ श्रेणी कर्मी ज्यादा होंगे तैनात

डीएमएस डॉ. संदीप ने बताया कि आर्थो, सर्जरी, मेडिसिन व छाती एवं क्षय रोग विभाग के चिकित्सकों की संख्या में सामान्य दिनों की तुलना में दोगुना किया है, इसके साथ ही 8 स्टाफ नर्सों की जगह 16 स्टाफ नर्सों की संख्या कर दी गई है और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की संख्या को भी दोगुना कर दिया गया है। डीएसएस डॉ. संदीप ने बताया कि उन्होंने एसपी से आग्रह करके दो दिनों के लिए आपातकालीन विभाग व ट्रॉमा सेंटर के बाहर 24 घंटे पुलिस पीसीआर की तैनाती करवा दी है ताकि यदि कोई भी हुड़दंगी शराब पीकर ट्रॉमा या आपातकालीन विभाग मेंं हुड़दंग न करे।

शुभ मुहूर्त में हुआ दहन

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:26 बजे से रात 8:52 बजे तक रहा। होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग गेहूं,चने की नई बालियों व अन्य खाद्यान से बनीं मालाओं को शाम के वक्त होलिका दहन स्थल पर लाए। होली की लपटों में भूनकर घर ले गए। इसे घर में अन्न के भंडार में रखते हैं ताकि मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहे।

सुखपुरा चाैक पर होली पूजन करतीं महिला और छोटी बच्ची। (नीचे) शाम को होलिका दहन का नजारा।

कलानौर }भालोठ }करौंथा }सांघी }लाखनमाजरा }महम }सांपला }मदीना**

रोहतक | मंगलवार 10 मार्च, 2020**

खबरें और भी हैं...