विश्व किडनी दिवस पर डोनर, मरीज और परिजनों काे किया सम्मानित
विश्व किडनी दिवस पर गुरुवार को जिला विकास भवन में जागरूकता अभियान व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि डीसी आरएस वर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डाॅ. अनिल बिरला, एसडीएम राकेश कुमार, पठानिया पब्लिक स्कूल के निदेशक अंशुल पठानिया, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान निजी अस्पताल की तरफ से मरीज, डोनर व उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।
इन्हें किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान रवींद्र व उनकी प|ी, संजय राठी व उनकी मां, अमित व उनके पिता, विनेश देवी व उनके भाई, संजय सिंह व उनकी सास, राधेश्याम व उनकी भाभी, पप्पू व उनकी प|ी, अनिल व उनकी प|ी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुभाष गुप्ता, डाॅ. अमित मान, दिव्या, उप सिविल सर्जन डाॅ. केएल मलिक, मंजुल पालीवाल, सचिव देवेंद्र चहल, डाॅ. एसएल वर्मा, डाॅ. आरके चौधरी, डाॅ. अपूर्व नरुला, डाॅ. पीएस मान, डाॅ. सोनिया मान, गुलशन निझावन आदि मौजूद रहे।