काठमंडी में ड्राइवर ने फंदा लगा किया सुसाइड
काठमंडी में शुक्रवार को 35 वर्षीय संजय ने अज्ञात कारणों के चलते पंखे पर कपड़े से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जनता कॉलोनी चौकी पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। पुलिस के अनुसार मूलरूप से महेंद्रगढ़ निवासी 35 वर्षीय संजय रोहतक की काठमंडी में पिछले दो साल से किराए के कमरे में रहता था। संजय शहर में गाड़ी चालक की नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह जब मकान मालिक आया तो उसे संजय के कमरे का दरवाजा बंद मिला। कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांक कर देखा तो संजय कपड़े से पंखे पर लटका हुआ दिखाई दिया। मामले के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद जनता कॉलोनी चौकी प्रभारी एएसआई राजेश जाखड़ और एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया मलिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। संजय के शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवाया। जनता कॉलोनी चौकी पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया घटना स्थल पर जांच करती हुई।