कैंटर से डीजल बेचता था चालक, पकड़ा गया
रोहतक | इंदिरा कॉलोनी चौकी पुलिस और खाद्य पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने खेड़ी महम के परमेंद्र को डीजल से भरे टैंकर सहित पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि परमेंद्र घिलौड़ की ओर से टैंकर में डीजल भरकर आईडीसी एरिया में चोरी से बेचने के लिए आ रहा था। इसके बाद इंदिरा कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी शमशेर सिंह और खाद्य पूर्ति इंस्पेक्टर शैलेंद्र कादयान की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम ने घेराबंदी कर परमेंद्र को टैंकर के साथ मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गुरुवार को आरोपी को अदालत में पेश करेगी।