पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो दिन बूंदाबांदी के आसार, डटी रहेगी ठंड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक बार फिर से शहर के मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसका असर शनिवार सुबह से ही देखने को मिला। सुबह व शाम के समय हल्के बादल भी छाए। इस वजह से दिन का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री पहुंच गया।

इसमें 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास या कम रहने के चलते मार्च अंत तक ठंड का असर बरकरार है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी दिनों में भी बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि इस दौरान धूप भी तेज खिलेगी, लेकिन बीच-बीच में बादल भी छाएंगे। ऐसे में 16 से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगी। वहीं 20 मार्च के बाद एक अाेर विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं, लेकिन वह इतना ज्यादा मजबूत नहीं है। इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। वहीं डीसी आरएस वर्मा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह स्पेशल गिरदावरी की रिपोर्ट फाइनल करके तुरंत प्रेषित करें, ताकि रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए सरकार को भेजी जा सके।

}एमडीयू में दोपहर 1 बजे छाए बादल।
खबरें और भी हैं...