पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुर्गा शक्ति टीम रोज 500 मोबाइल में एप डाउनलोड करवाकर बताएगी फायदे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक | शहर में महिलाओं को महिला विरुद्ध अपराध के बारे में जागरूक करने के लिए अब दुर्गा शक्ति टीम के सदस्यों की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले इस कार्य के लिए 8 महिला पुलिस कर्मी करती थी। अब इनकी संख्या बढ़ाकर 25 कर दी गई है। हर रोज एक महिला पुलिस कर्मी को 20 महिलाओं के फोन में एप डाउनलोड करवाने की जिम्मेदारी दी गई है। दुर्गा शक्ति की टीमें तैनात 25 महिलाओं को दो गाड़ी और तीन राइडर दी गई है। शहर के बाजार, पार्क और इंस्टीयूट में महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे में जागरूक करेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मार्च महीने में 14 दिन में महिला पुलिस कर्मी साढ़े 1400 महिलाओं के फोन में दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करवा चुकी है। महिला थाना डीएसपी सुशीला ने बताया कि जिले में महिला विरूद्ध अपराध को लेकर दुर्गा शक्ति टीम के सदस्यों की संख्या बढ़ा दी गई। महिला विरूद्ध अपराध के संबंध में सूचना आते ही संबंधित थाना पुलिस और दुर्गा शक्ति टीम को मौके पर पहुंचेगी। महिला विरूद्ध अपराध में जांच करने में कोताही बरतने वाले को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।
खबरें और भी हैं...