पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुष्यंत गौतम व रामचंद्र जांगड़ा भाजपा और दीपेंद्र हुड्‌डा कांग्रेस के उम्मीदवार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजधानी हरियाणा | भाजपा ने हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 2 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम व हरियाणा पिछड़ा वर्ग विकास निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा का नाम है। वहीं कांग्रेस ने कुमारी सैलजा की जगह दीपेंद्र हुड्‌डा को टिकट दिया है। सभी उम्मीदवार शुक्रवार को नामांकन करेंगे। सूत्रों का कहना है कि भाजपा दुष्यंत गौतम को आम चुनाव व रामचंद्र जांगड़ा को बीरेंद्र से इस्तीफ से खाली हुई सीट पर उपचुनाव लड़ा सकती है। मूलरूप से यूपी के दुष्यंत फिलहाल दिल्ली में रहते हैं। वे पार्टी के बड़े दलित चेहरा हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जब भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब गौतम उनकी टीम में महामंत्री थे। रामचंद्र जांगड़ा पिछड़ा वर्ग से हैं। जांगड़ा की गोहाना से विधानसभा टिकट कट गई थी। पार्टी राज्यसभा भेजकर भरपाई भी करना चाहती है। कांग्रेस ने कुमारी सैलजा का टिकट काट कर दीपेंद्र हुड्‌डा को उतारकर जाट कार्ड खेला है।
खबरें और भी हैं...