दिव्यांगों के साथ मनाई ईको फ्रेंडली होली
शहर में संचालित अर्पण श्रवण मानसिक दिव्यांग संस्थान में रविवार को रेडक्राॅस सोसायटी के सचिव देवेंद्र चहल व झज्जर के बरहाना गांव के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के शिक्षक रामबीर ककराना, कमलेश अहलावत, पूजा संस्थान में पहुंचे। यहां पर सभी ने दिव्यांग व जरूरतमंद बच्चों के साथ ईको फ्रेंडली होली सेलिब्रेट की। होली सेलिब्रेशन के बाद सभी ने बच्चों को भोजन कराकर होली पर्व को सार्थक बनाया।