पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

6312 डिफाल्टर पर बिजली निगम का ~117 करोड़ बकाया, किलोई में सबसे ज्यादा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भालौठ बिजली सब डिवीजन के 18 हजार बिजली उपभोक्ताओं में से 6,312 बिजली डिफाल्टर पर करीब 117 करोड़ रुपए बकाया है। निगम की ओर से 623 बिजली डिफाल्टर के कनेक्शन काट दिए गए हैं। जिन पर करीब 60 करोड़ से ज्यादा का बकाया था। इसके बावजूद 3038 ऐसे बिजली डिफाल्टर हैं जिन पर करीब 51 करोड़ रुपए से ज्यादा बकाया है। डिवीजन के तहत 17 गांव आते हैं। 2 मार्च से शुरू किए गए रिकवरी अभियान के तहत महज दो दिनों में ही 78 उपभोक्ताओं से करीब 15 लाख रुपए की रिकवरी की जा चुकी है। अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा। सबसे ज्यादा डिफाल्टर किलोई तो सबसे कम पोलंगी में है। 5 हजार रुपए से कम बिजली बिल वाले उपभाेक्ताअाें के नाम विभााग की अाेर से सूची में नहीं डाले गए है। निगम की ओर से डिफाल्टर के बिजली कनेक्शन काटने व रिकवरी के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है।

623 बिजली डिफाल्टर के काटे कनेक्शन, इन पर 60 करोड़ रुपए से ज्यादा था बकाया

ये सूची ऐसे डिफॉल्टर की हैं, जिनके बिजली बिल 5 हजार से ज्यादा हैं

लैंड रिकवरी का भी बचता है ऑप्शन : एसडीओ सुरेश हुड्डा का कहना है कि बिजली डिफाल्टर की लिस्ट तैयार करके सरकार के पास भेजी जाएगी, ताकि सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं पर रोक लग सके। बिजली का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ निगम के पास लैंड रिकवरी का ऑप्शन भी बचता है। जिससे बकाया बिजली बिलों की भरपाई हो सकती है। बिजली बिलों की खामी भी तत्काल प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

दो दिनों में 78 उपभोक्ताओं से वसूले 15 लाख : डिवीजन के एसडीओ सहित 4 लाइनमैन व एओआर ने रिकवरी अभियान के तहत दो दिनों में 78 उपभोक्ताओं से 15 लाख की रिकवरी की। दो मार्च से 4 मार्च तक 35 बिजली डिफाल्टर के कनेक्शन भी काटे गए। वहीं एओआर को सभी डिफाल्टर पर नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। हालांकि कई जगह बिजली कनेक्शन काटने गई टीम का विरोध भी किया गया। विरोध करने वालों की पहचान करने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है।

खबरें और भी हैं...