पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • Rohtak News Haryana News Even After Fixing The Rate Of 10 Rupees Masks Sold For 25 Drug Control Officer Caught Sending Fake Customers Medical Store Sealed

10 रुपए रेट तय करने पर भी 25 में बेचे मास्क, ड्रग कंट्रोलअधिकारी ने फर्जी ग्राहक भेज पकड़ा, मेडिकल स्टोर सील

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को प्रदेश में महामारी घोषित किए जाने के बाद अब मास्क और सेनिटाइजर की बिक्री बढ़ गई है। इस दहशत की वजह से बाजार में कालाबाजारी भी चल रही है। जनहित में एफडीए विभाग की ओर से मास्क व सेनिटाइजर के रेट तय करने के बावजूद कुछ केमिस्ट मुनाफाखोरी से बाज नहीं आ रहे। दैनिक भास्कर की ओर से मामला उजागर किए जाने के बाद शुक्रवार को ड्रग कंट्रोल अधिकारी सच्चाई जानने के लिए बाजार में उतरे। जगदीश कॉलोनी में एक मेडिकल स्टोर पर 100 रुपए के चार मास्क बेचते हुए केमिस्ट को मौके पर पकड़ा गया। इस दुकान को सील कर दिया। प्रशासन ने तय किया था कि मास्क 10 रुपए में बेचा जाएगा।

हुआ यूं कि शुक्रवार दोपहर तीन बजे ड्रग कंट्रोल अधिकारी मनदीप मान मास्क के महंगे दामों की गुप्त सूचना के अाधार पर जांच करने के लिए फिल्ड में निकले। छापेमारी के लिए जगदीश कॉलोनी के पास बजाज मेडिकल हॉल पर फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा। यहां ग्राहक ने थ्री लेयर वाले चार मास्क दुकानदार से मांगे तो दुकानदार ने इसके एवज में 100 रुपए की मांग की। जैसे ही सौदा तय हुआ ग्राहक ने तुरंत डीसीओ मान को इशारा कर दिया। छापामार टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि 100 रुपए में चार मास्क दुकान से बेचे जा रहे थे, जबकि विभाग की ओर से 10 रुपए प्रति मास्क का रेट तय किया गया है। इसके बावजूद दुकानदार मान नहीं रहे हैं। छापेमारी के दौरान दुकान पर कई अन्य खामियां भी मिली। एेसे में डीसीअाे ने तुरंत दुकान काे सील कर दिया। साथ ही बताया कि मेडिकल स्टोर से लिखित में सभी खामियाें पर जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद तय होगा कि लाइसेंस रद्द किया जाना है या निलंबित।

असर: 31 तक स्कूल-कॉलेज बंद, एमडीयू ने परीक्षाएं की स्थगित, हॉस्टल खाली करवाएंगे, कुंडू की रैली पर भी संकट

1. प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के चलते शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों व कॉलेजों को तुरंत प्रभाव से लेकर 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया है। विभाग की ओर से लिए गए निर्णय अनुसार परीक्षाओं के पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम ही जारी रहेंगे। हालांकि इस दौरान शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ को पहले की भांति विद्यालय में जाना होगा।

प्राइमरी स्कूल 14 दिन बंद रखने के फैसले के खिलाफ लगाई अर्जी

भास्कर न्यूज | राेहतक

कोरोना वायरस से बचाव के एहतियातन प्राइमरी स्कूलों को 14 दिन बंद करने को लेकर गुरुवार को जिला अदालत में सिविल जज सीनियर डिवीजन ईशा खत्री की ओर से फैसला सुनाया गया था। एडवोकेट राजबीर कश्यप आदि बनाम हरियाणा सरकार और अन्य के मुकदमे में जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को सुबह आदेश पहुंचते ही ऊपरी अदालत में इसके खिलाफ अपील डाली गई। यह अपील प्रशासन की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश रोहतक एएस नारंग के न्यायालय में दायर की। इसमें परीक्षाओं का भी हवाला दिया गया। इस अपील पर सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश रोहतक ने निचली अदालत के आदेश पर 20 मार्च तक रोक लगा दी है। अगली तारीख 20 मार्च तय की है। हालांकि शुक्रवार दोपहर बाद सरकार ने ही 31 मार्च तक सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। एडवोकेट राजबीर कश्यप व संदीप कुमार ने बताया कि वे समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए सदैव लड़ाई लड़ते रहेंगे।

एक ग्राहक को 2 ही मास्क देने का बनाया था नियम, 4 बेचे

3. एमडीयू में बैठक में निर्णय लिया कि 31 मार्च तक परीक्षाएं भी नहीं होगी और छात्रावास भी खाली कराए जाएंगे।

मेडिकल स्टोर पर मिलीं कई खामिया: डीसीओ मनदीप मान ने बताया कि मेडिकल स्टोर में दवाओं की जांच की तो यहां ड्रग एक्ट का उल्लंघन मिला। संचालक कई दवाओं का खरीद-बिक्री का बिल नहीं दिखा पाया। बिल बुक सही नहीं मिली, फर्श पर दवाएं रखी गई थी। दुकान में धूल-मिट्‌टी फैली हुई थी। एक्सपायरी दवाएं भी स्टॉक के साथ ही रखी मिली। ऐसे में तुरंत प्रभाव से मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। अब दवाओं का बिल पेश करने को लेकर भी जांच की जाएगी।

कालाबाजारी करने वालों पर रहेगी नजर

जिले में कोरोना वायरस से निपटने के सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में मास्क व सेनिटाइजर उपलब्ध हैं। कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन को निर्देश दिए हैं कि वे लोगों को कोरोना वायरस से बचाव व लक्षण की जानकारी के लिए प्रमुख स्थलों पर प्रचार सामग्री प्रदर्शित करें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी अधिसूचना जारी की गई है। कोरोना वायरस के बारे में आम जनता सतर्क रहें व भयभीत न हो। आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। - आरएस वर्मा, डीसी, रोहतक।

5. आईआईएम में 21 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह को स्थगित कर दिया गया है। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि थे। भीड़ में वायरस फैलने के खतरे को देखते हुए निर्णय लिया गया।

2. एमडीयू में भी 31 मार्च तक शिक्षण कार्य नहीं होगा। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बैठक लेकर पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की। वीसी ने कहा कि 31 मार्च तक कोई भी संगोष्ठी, सम्मेलन, सिम्पोजियम या अन्य कोई जन-इवेंट नहीं किया जाएगा। शिक्षक सुबह 10 से 2 बजे तक ऑनलाइन ही स्टूडेंट्स से रूबरू होंगे।

4. गृहमंत्री अनिल विज ने प्रदेश में होने वाली रैलियों पर अागामी आदेशों तक प्रतिबंध लगा दिया है। अब 22 मार्च को जिले में होने वाली महम विधायक बलराज कुंडू की रैली भी स्थगित हो सकती है। डीसी आरएस वर्मा ने बताया कि उनकी आेर से रैली के लिए परमिशन दे दी गई थी, लेकिन सरकार के आदेशों पर निर्भर है कि कब तक यह प्रतिबंध रहेगा। वहीं, कुंडू ने कहा कि जनहित में रैली को 5-6 दिन के लिए स्थगित किया जा सकता है। अभी वे सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

जगदीश कॉलोनी में दवा की दुकान पर जांच करते डीसीओ मनदीप मान।
खबरें और भी हैं...