पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हर नारी एक प्रेरणा है : रानी कुंडू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महम| प्रजापिता बह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रभु उपहार भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक बलराज कुंडू की प|ी रानी कुंडू मुख्यातिथि रही। कुंडू ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर महिला एक प्रेरणा है, महिला जाति गौरवशाली है। महिला मां है, बेटी है, औरत व बहन है। हमें हमेशा नारी का सम्मान करना चाहिए क्योंकि बिना औरत के समाज मे कोई भी शुभ कार्य पूर्ण नहीं होता। मुख्य वक्ता बीके चेतना बहन ने कहा कि नारी का कोई शत्रु नहीं हो सकता यदि नारी सशक्त, चरित्रवान, ओर समझदारी से चले तो परिवार कभी गलत दिशा नही चुन सकता। नारी आज पुरुष से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। मंच संचालन सुमन बहन ने किया।
खबरें और भी हैं...