पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • Rohtak News Haryana News Explain To The Driver When The Bike Is Parked In Front Of The Cash Van The Si Smashed The Mill With Two Friends And Broke The Uniform

कैश वैन के आगे बाइक अड़ाने पर चालक को समझाया तो दो दोस्ताें के साथ मिल एसआई की धुनाई कर फाड़ी वर्दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिल्ली बाईपास पर शुक्रवार दोपहर करीब पौने 12 बजे बाइक सवार तीन युवकों ने एसआई के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। एसआई का आरोप है कि युवक बैंक की कैश वैन के आगे बाइक अड़ा रहा था। बाइक नहीं अड़ाने की बात कहने पर बाइक सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट की। युवकों की पहचान डीघल के चरणजीत, मंजीत और अटायल के आशीष के रूप में हुई है। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने एसआई अशोक कुमार के बयान पर बाइक सवार युवकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ट्रैफिक पुलिस में तैनात एसआई अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार को एएसआई रोहताश, हवलदार संदीप, गार्ड नवीन और मंजीत के साथ तैनात थे। करीब पौने 12 बजे एक बैंक की कैश वैन आई। उसके आगे एक बाइक सवार ने बाइक अड़ा दी। इसको लेकर बाइक सवार की कैश वैन चालक से कहासुनी हो गई। एसआई ने युवक को समझाने का प्रयास किया तो युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पुलिस कर्मी के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एसआई का बचाव कर उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

मामले के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीघल के चरणजीत, मंजीत और अटायल के आशीष को बाइक समेत मौके से गिरफ्तार कर लिया है। अर्बन एस्टेट पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

सिविल अस्पताल में इलाज को पहुंचे सब इंस्पेक्टर अशाेक कुमार।
खबरें और भी हैं...