पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महम से बहु अकबरपुर तक निकाली फाल्गुन निशान यात्रा, 171 ध्वज मंदिर को किए अर्पित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में प्रथम फाल्गुन निशान पद यात्रा रविवार को निकाली गई। यात्रा पंजाबी रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर बहु अकबरपुर स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर पर समाप्त हुई। श्रीश्याम मंदिर में विधायक बलराज कुंडू की प|ी परमजीत कुंडू ने यात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत किया। इस दौरान परमजीत कुंडू ने भाईचारे से होली मनाने का संदेश दिया। यात्रा समाप्त होने के बाद भक्तगणों ने मंदिर में पहुंचने के बाद 171 ध्वज अर्पित किए व भंडारा लगाया। इस अवसर पर सचिन गोयल, राहुल गर्ग, साहिल छाबड़ा, काली देवी मंदिर की संचालिका आशा देवी, अजय सिंगला, राधेश्याम कश्यप, टोनी गोयल, रोजी मनचंदा, गुंजन, राखी रल्हन, कालू रल्हन, सुनील शर्मा, रमेश देसवाल, अनिल सिंगला व अन्य सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...