- Hindi News
- Local
- Haryana
- Rohtak
- Maham News Haryana News First Death From Corona In The Country Haryana Is The First State To Declare It An Epidemic
देश में कोरोना से पहली मौत; इसे महामारी घोषित करने वाला हरियाणा पहला राज्य
{रोहतक में कोर्ट ने 2 हफ्ते तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए
देश में कोरोनावायरस से पहली मौत की पुष्टि हुई है। दो दिन पहले कर्नाटक में 76 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी, जो सऊदी अरब से लौटा था। उसके टेस्ट पाॅजिटिव अाए हैं। देश में मामलों की संख्या 74 हो गई है। हरियाणा में कोरोनावायरस को महामारी घोषित कर दिया है। यह 1 साल की अवधि के लिए मान्य रहेगा। हरियाणा ऐसा करने वाला पहला राज्य है। वहीं रोहतक में कोर्ट ने प्राइमरी स्कूलों में 2 हफ्ते की छुट्टी करने के आदेश दिए हैं। हालांकि डीसी ने कहा है कि फैसले के खिलाफ अपील की जाएगी। दिल्ली, केरल के मल्टीप्लेक्स बंद कर दिए गए हंै। 31 मार्च तक दिल्ली के वे स्कूल-काॅलेज भी बंद रहेंगे, जहां परीक्षाएं नहीं होनी हैं। बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि भारत-दक्षिण अफ्रीका के दोनों मैच बिना दर्शकों के होंगे। पीएम मोदी ने लोगों से खौफ में न आने और सावधानियां बरतने की अपील की है। कोरोनावायरस से बचाव के एहतियातन देश में विदेशियों के प्रवेश पर लगाई गई पाबंदी शुक्रवार से प्रभावी कर दी गई है। इसके चलते अटारी-वाघा बॉर्डर से आने वालों पर भी रोक लग गई। इनमें पाकिस्तानी नागरिकों के अलावा अफगानिस्तान से माल लेकर आने वाले ट्रक ड्राइवर भी शामिल रहेंगे।
{इजरायली वैज्ञानिकों का दावा- वैक्सीन तैयार, घोषणा जल्द
इजरायली पीएम की निगरानी वाले बॉयोलाॅजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक वैक्सीन का ऐलान कर सकते हैं।
{आईपीएल पर खतरा: वीजा सस्पेंड होने से 60 विदेशी खिलाड़ी नहीं आ सकेंगे। 14 मार्च को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में फैसला होगा कि आईपीएल होगा, टलेगा या रद्द होगा।
{अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए आज से भारत नहीं आ सकेंगे पाकिस्तानी
दिल्ली में स्कूल-काॅलेज-मल्टीप्लेक्स बंद, क्रिकेट मैच बिना दर्शकों के होंगे