- Hindi News
- Local
- Haryana
- Rohtak
- Kalanaur News Haryana News Fishes Die In Pilaya Pond Of Anwal Village The Villagers Are Worried Due To The Stench
आंवल गांव के पिलाया तालाब में मछलियां मरीं, बदबू फैलने से ग्रामीण हो रहे परेशान
आंवल गांव के तालाब में संदिग्ध परिस्थिति में मछलियां मरने और उनकी बदबू से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब में मछली पालन करने वाले ठेकेदारों ने पानी में कोई पदार्थ डाल दिया है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने पंचायत से शिकायत की है, पर समस्या जस की तस है। प्रदीप, रामसिंह, सूरज, डिंपी, सुरेंद्र, इंद्रपाल, रवींद्र, महेंद्र, गोगी आदि ग्रामीणों ने बताया कि आंवल के प्राचीन मंदिर के साथ एक पिलाया तालाब बना है। पंचायत ने तालाब में मछली पालन के लिए ठेका छोड़ा हुआ है। नहरी पानी से तालाब को भरने के लिए ठेकेदार को कई बार कहा गया है। हाल ही में मरी हुई मछलियों को मंदिर के नजदीक आवारा कुत्ते गलियों में डाल रहे है, जिसके बाद ग्रामीणों और मछली पालन करने वाले ठेकेदारों के प्रति रोष पनप रहा है। ग्रामीणों ने बताया है कि गंदे पानी को पीने से दुधारू पशु से लेकर अन्य पशु भी बीमार हो रहे हैं ओर दूध पीने से ग्रामीणों में भी बीमारियां होने का डर ग्रामीणों को सताने लगा है। पीलिया वाला तालाब में दूरदराज के क्षेत्र से नहाने के लिए काफी श्रद्धालु आते हैं। परंतु चार-पांच दिन से बदबू से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया।
जल्द कराएंगे तालाब की सफाई
सरपंच अनिल कुमार का कहना है कि जल्द तालाब की सफाई करवाई जाएगी और जो मछलियां मरी हुई हैं उन्हें साफ करवा कर गड्ढे में दबा दिया जाएगा।