विदेशी जेम्स ने सांपला तक की साइकिलिंग
ईको राइडर्स क्लब ने अमेरिकी साइकिलिस्ट जेम्स का स्वागत किया है। यह अमेरिकी साइकिलिस्ट शुक्रवार सुबह रोहतक से साइकिल पर भारत भ्रमण के लिए रवाना हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से रोहतक आया हुआ था। यह जानकारी क्लब की प्रवक्ता पुष्पा राणा ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह जाट भवन के सामने क्लब के सदस्य एकत्रित हुए और वहां पर अमेरिकी साइकिलिस्ट जेम्स भी मौजूद रहे। जेम्स ने ईको राइडर्स क्लब के सदस्यों से अपने अनुभव साझा किए। इसी सप्ताह जेम्स ने क्लब के सदस्यों के साथ सांपला तक साइकिलिंग भी की थी। जेम्स ने बताया कि वे साइकिल पर ही भारत भ्रमण करेंगे। वे पहले राजस्थान जाएंगे और फिर अन्य प्रदेशों में भ्रमण करेंगे।
अमेरिकी साइक्लिस्ट जेम्स का स्वागत करते हुए ईको राइडर्स क्लब के सदस्य।