पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चेक बाउंस मामले में किशनगढ़ के पूर्व सरपंच को मिली क्लीन चिट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महम| गांव किशनगढ़ के पूर्व सरपंच धर्मसिंह सैनी पर एक करोड़ 25 लाख रुपए की देनदारी के लगाए आरोप में कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई है। पूर्व सरपंच पर शहर के एक युवक ने एक करोड़ 25 लाख रुपए की देनदारी दिखाते हुए सरपंच की ओर से दिए गए चेक बाउंस करवाकर उन पर केस दायर किया था। पूर्व सरपंच ने बताया कि शहर के एक युवक ने टाटा सफारी खरीदने के लिए उनसे बैक लोन सिक्योरिटी के बहाने दो चेक लिए थे। जिसको बाद में बाउंस करवाकर उन्हें फंसाने व उससे रुपए हड़पने की कोशिश की। वहीं मामले के शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके साथ जमीन के लेने देन के मामले में सरपंच ने कैश देने की बजाए चेक दिए थे जो बाउंस हो गए। कोर्ट के फैसले के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। जिसकी 16 मार्च को सुनवाई होनी है।
खबरें और भी हैं...