पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

12 लाख का लक्की ड्रा निकलने का झांसा दे ढाई लाख रुपए ठगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक ऑनलाइन कंपनी का अधिकारी बताकर शातिर ने 12 लाख रुपए का लक्की ड्रा निकलने का झांसा देकर महिला से ढाई लाख रुपए की ठगी कर ली। संजय नगर निवासी व निजी कंपनी में अकाउंटेंट पूनम से ठगाें ने लक्की ड्रा का जीएसटी देने के नाम पर यह पैसे एेंठे। पूनम ने ठगी से बचने के लिए अाराेपी ठग का अाधार कार्ड भी मांगा था। महिला ने अाॅनलाइन साइट पर जाकर कंपनी के हेल्पनंबर पर भी बात की, लेकिन सब फर्जी निकला। आरोपी के आधार कार्ड पर पता पटना का है। थाना आर्यनगर पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है।

संजय नगर की पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने ऑनलाइन साइट से शॉपिंग की थी। 18 जनवरी को उसके पास फोन आया कि आपने ऑनलाइन साइट से खरीददारी की थी। अब आपका नाम लक्की ड्रा में आया है और 12 लाख रुपए कंपनी की ओर से गिफ्ट के तौर पर आपके अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे। यह पैसे निकलवाने के लिए आपको जीएसटी और टीडीएस अदा करना होगा। पूनम का दावा है कि उसने इस बारे में कनफर्म करने के लिए इंटरनेट पर दिए गए ऑनलाइन साइट के हेल्पलाइन नंबर पर बात की तो उन्होंने कहा कि आपका लक्की ड्रा निकला है। यह पता करने के बाद पूनम ने शातिर के बताए अनुसार उनके अकाउंट में अलग-अलग समय में ढाई लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। पूनम को शक हुआ तो शातिर को और पैसे देने से मना करने पर उसने फोन उठाना बंद कर दिया। मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। थाना आर्यनगर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस बोली पटना जाने में खर्चा लगेगा: पीड़िता पूनम का आरोप है कि वह मामले की कार्रवाई को लेकर पुलिस के पास गई तो पुलिस कर्मी बोला कि वो कोशिश कर सकते हैं। जिन लोगों ने अकाउंट में पैसे डलवाए हैं, उनको पकड़ने के लिए पटना जाना पड़ेगा। ऐसे में इन तक पहुंच पाना मुश्किल है और उन तक पहुंचने में खर्चा भी आएगा। उसे पुलिस के कई चक्कर काटने पड़े।
खबरें और भी हैं...