पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा दे ठगे ~30 हजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक | एक युवक को एक कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर 30 हजार रुपए ठग लिए। सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माता दरवाजा निवासी नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 नवंबर को उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। फोन वाले अपना नाम गौतम सिंह और चेरी मार्ट कंपनी का एचआर बताया। गौतम ने कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने की बता कही। इसके बाद 4 नवंबर को प्रशांत यादव नाम के व्यक्ति ने कंपनी का सीईओ बताते हुए कहा कि आपके डिस्ट्रीब्यूटर बना दिया गया है। दोनों ने सिक्योरिटी के तौर पर 30 हजार रुपए लिए।
खबरें और भी हैं...