पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सस्ता मोबाइल बेचने का झांसा दे ठगे ~40 हजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक |ठग ने ऑनलाइन मोबाइल फोन बेचने का झांसा कर देकर बालंद के हितेश से 40 हजार रुपए ठग लिए। थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बालंद के हितेश ने बताया कि उसने ऑनलाइन साइट से एक मोबाइल फोन बुक किया। साइट पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो 3 हजार रुपए में मोबाइल फोन का सौदा तय हुआ। पेटीएम से शातिर के अकाउंट में 3 हजार रुपए डाल दिए। इसके बाद आरोपी ने कोरियर का चार्ज समेत अन्य तरीके से बातों में उलझाकर 40 हजार रुपए ठग लिए। थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं...