पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सामाजिक न्याय के मुद्दे पर राष्ट्रीय कन्वेंशन 14 से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक| अखिल भारतीय जन-विज्ञान नेटवर्क के आह्वान पर हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति ने 14-15 मार्च को सामाजिक न्याय के मुद्दे पर होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय कन्वेंशन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कन्वेंशन संत शिरोमणि गुरु रविदास सभा भवन में होगी। इसमें 15 राज्यों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। समिति के राज्य सहसचिव सुरेश कुमार ने बताया कि कन्वेंशन में राष्ट्रीय स्तर के अलग-अलग वक्ता विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करेंगे। इनमें मुख्य रूप से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के प्रोफेसर प्रदीप शिंदे की ओर से बहिष्कार की राजनीति, अखिल भारतीय जन विज्ञान नेटवर्क के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टी. रमेश की ओर से जाति वर्ग व मध्य प्रदेश के कवि एवं सामाजिक कार्यकर्ता बादल सरोज हिस्सा लेंगे।
खबरें और भी हैं...