पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साउथ के त्योहारों की थीम पर खेले गेम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रॉक एंड रोल ग्रुप

सिटी रिपोर्टर} पहले बच्चों के एग्जाम, फिर फेस्टिवल की छुटि्टयां। इस बिजी शेड्यूल के बाद दोस्तों के साथ मस्ती करने का मौका मिला तो रॉक एंड रोल ग्रुप की मेंबर्स भी पीछे नहीं रही। सभी ने एक साथ मार्च मंथ के फेस्टिवल सेलिब्रेट किए और इसी थीम पर गेम्स भी खेले। रॉक एंड रोल ग्रुप ने इंडो-वेस्टर्न थीम पर गेट-टूगेदर की। यह पार्टी डीएलएफ काॅलोनी स्थित रेस्टोरेंट में हुई। इसे होस्ट हीना ने किया। पार्टी की शुरुआत में मिसेज पंक्चुएलिटी का ताज जीतने के लिए मेंबर्स को होस्ट से मैच करता स्कैच निकालना था और इसके लिए एक ही मौका था। इस गेम में नितिका ने मिसेज पंक्चुएलिटी का ताज पहना। इसके बाद बारी आई खेल, राजनीति, बॉलीवुड, मॉडलिंग आदि के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकीं 8 महिलाओं के नाम बताने की। इसमें रश्मि और हेमा ने 8 का आंकड़ा भी पार कर दिया और विनर बनीं। इस दौरान अन्य राज्यों के गुड़ी पड़वा, पौलंग, कोंकण फेस्ट की थीम पर तंबोला भी खेली। होस्ट हेमा कहा कि जिस फेस्ट में दोस्ती की मस्ती का तड़का ना लगा हो, वह अधूरा ही लगता है। इस पार्टी में एंजॉय कर हम सभी सखियां काफी रिफ्रेश महसूस कर रही हैं। इस अवसर पर रश्मि गुप्ता, स्वाति, नितिका, छवी, हेमा, रिचा, रजनी, नमाह, सुमन मौजूद रहीं।
खबरें और भी हैं...