रंग महोत्सव में छोटूराम कॉलेज की छात्राओं ने पाया तीसरा स्थान
सांपला| एमडीयू में आयोजित रंग महोत्सव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छोटूराम राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने तीसरा स्थान हासिल किया है। विजेता टीम का महाविद्यालय में स्वागत किया गया। छात्राओं ने गुलाल का टीका लगाकर एक दूसरें को होली की शभकामनाएं दी। छात्राओं ने महोत्सव में बाजरे की रोटी, सरसों का साग, खीर, चूरमा व गुलगुले सहित अन्य भारतीय संस्कृति से जुड़े व्यंजन तैयार किए।