पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेटियों को मरवाने वालों को परमात्मा देगा सजा : अार्यवेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा, नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि आज भी बेटियां खतरे से बाहर नहीं हैं। बहुत से ऐसे परिवार हैं जो गर्भ में कन्या होने की जानकारी होते ही उस कोमल कली को काटकर गली के कुत्तों को नोेंचने के लिए छोड़ देते हैं। ऐसे मानवता के हत्यारों को सजा अवश्य मिलती है। वर्तमान में कानूनी दांवपेंच से भले ही वे बच जाएं, लेकिन परमात्मा की अदालत में उनके बचने का कोई रास्ता नहीं है। वे स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ टिटौली में चल रहे 13वें बेटी बचाओ महायज्ञ में शनिवार को उपस्थित आर्यजनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या के विरोध में बेशक आवाज उठाई जा रही है। हालात के मद्देनजर यह काफी नहीं है। बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रयास और तेज करने होंगे।

कार्यक्रम का आज होगा समापन: सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद हरियाणा के प्रधान दीक्षेंद्र आर्य ने बताया कि कार्यक्रम का समापन 15 मार्च को होगा। इसमें आर्य समाज के प्रांतभर से कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसी अवसर पर अगले एक वर्ष के विशेष कार्यक्रम निश्चित किए जाएंगे।

बेटी बचाअाे के महायज्ञ में लिया संकल्प: एससीईआरटी गुरुग्राम की निदेशक डॉ. किरणमयी, डॉ. वीणा फोगाट, डॉ. किरण मलिक, वेदप्रकाश आर्य, वीरपाल देशवाल, महावीर ठेकेदार, डॉ. विवेकानंद, डॉ.स्वतंत्रता नंद, सज्जन राठी, अजीतपाल, प्रदीप कुमार, हरपाल आर्य, अजयपाल, सहसरपाल आदि ने महायज्ञ में आहुति डाली। जिला कार्यक्रम अधिकारी की उपस्थिति में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में बेटी बचाओ अभियान को सफल बनाने के लिये संकल्प की आहुति डाली।

बेटी ही नहीं, मानवता भी मर रही: बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय संयोजक प्रवेश आर्या ने कहा कि मानव का मरना उतना दुखदाई नहीं, जितना मानवता की मौत। आज का आदमी इंसानियत खो चुका है। मां के पेट में कन्या भ्रूण के रूप में पल रही संतान परमात्मा का अनमोल उपहार है। लेकिन निर्दयी मां-बाप, डॉक्टर प्रकृति की इस सौगात का उपहास उड़ा रहे हैं। ऐसे में बेटी ही नहीं, बल्कि मानवता भी मर रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी बिमलेश देवी ने कहा कि अच्छाई की शुरुआत घर से करनी चाहिए। आज यदि हर परिवार अपने घर में बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ले और उसके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखे तो समाज में बहुत जल्दी बड़ा और सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है।

स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ टिटौली में चल रहे 13वें बेटी बचाओ महायज्ञ में यज्ञ में आहुति डालते हुए।

अाजादी में योगदान के सुनाए गीत: एक शाम दयानंद के नाम कार्यक्रम में शनिवार को आर्य समाज की भजनोपदेशिका कल्याणी आर्या ने भजनों ने समा बांध दिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति से जहां ऋषि दयानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं, आर्य समाज के देश की आजादी में योगदान के तराने भी गाए। देशभक्ति के जोशीले गीतों से उपस्थित आर्यजन निहाल हो गए।
खबरें और भी हैं...