पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसानों के नुकसान की भरपाई करें सरकार : सुरेंद्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक | भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के हरियाणा राज्य सचिव मंडल ने पिछले दिनों राज्य में हुई बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से प्रदेश में फसलों को हुए भारी नुकसान पर गंभीर चिंता प्रकट की है। पार्टी राज्य सचिव सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि सामान्य से बहुत अधिक बरसात से प्रदेश में गेंहू, चना और सरसों और सब्जियों की फसलों को 80 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। माकपा ने सरकार से मांग की है कि इस व्यापक नुकसान के आंकलन के लिए फौरन गिरदावरी की जाए और बिना किसी भी प्रकार की शर्तों के किसानों के पूरे नुकसान की भरपाई सरकार करें। इसमें बंटाईदारों और ठेके पर खेती करने वाले किसानों को भी मुआवजा मिलना सुनिश्चित किया जाए।
खबरें और भी हैं...