फाग के गीत गाकर ग्रुप मेंबर्स ने दिए रिटर्न गिफ्ट
सिटी रिपाेर्टर} ट्रेंडी गर्ल्स ग्रुप ने सेामवार काे बजरंग भवन स्थित एक रेस्टोरेंट में प्री-होली और अंतरराष्ट्रीय वुमन-डे सेलिब्रेशन किया। इस पार्टी को होस्ट चांदनी ने किया। इसमें ग्रुप की 20 से 25 महिलाएं शामिल हुईं। सभी थीम के अनुसार सफेद अाैर लाल रंग की ड्रेस पहनकर आईं। उत्सव की शुरुआत में सभी ने अपना परिचय दिया। उसके बाद ढोलक की थाप पर फाग (होली के गीत) पर डांस किया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाया और फूलों की माला पहनाई। साथ ही सभी ने एक-दूसरे को मीठा खिलाया। पार्टी में सभी ग्रुप मेंबर्स ने दूसरे को रिटर्न गिफ्ट्स भी दिए। पार्टी में तंबोला गेम भी खेला गया और इसमें रितु हिमांशी आस्था प्राची विनर रही। इस पार्टी में रितु, हिमांशी, मोनिका, पिंकी, शिल्पा, निप्सी, मंजीत, रोजी ,स्वाति, निशा, कोमल, सुनैना, महक, आस्था, प्राची, ऋतु, चांदनी, शामिल रही।