गुरुद्वारा टिकाणा साहिब में कीर्तन समागम में सुनाई गुरुवाणी
रोहतक | महंत बाबा दिलबाग सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार को गुरुद्वारा टिकाणा साहिब परिसर में महान कीर्तन समागम शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित किया गया। इस अवसर पर मीरी पीरी खालसा जत्था जगाधरी वाले ने शबद कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया। रात 9 बजे भोग के बाद महंत के जन्मदिन का संगत ने केक काटा। इस मौके पर बाबा कर्ण पुरी, अवतार सिंह कोचर, गुरप्रीत कोचर, परमिन्दर, बलवन्त खुराना, रविंदर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सबने अटूट लंगर में प्रसाद चखा।