पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हैंडमेड कपल नेम प्लेट और की-होल्डर ट्रेंड में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर} होली फेस्ट के जाते ही वेडिंग सीजन ने फिर से दस्तक दे दी है। इस वेडिंग सीजन न्यू मैरिड कपल के लिए हैंडमेड गिफ्ट की डिमांड बढ़ गई है। गिफ्ट यूनिक हो और काम में भी आए, इन दोनों पर फोकस करते हुए ही कस्टमाइज गिफ्ट्स तैयार किए जा रहे हैं। इस सीजन हैंडमेड कपल नेम प्लेट और की-होल्डर ट्रेंड में हैं। इनकी रेंज 1000 से लेकर 1500 रुपए तक है। हुडा काॅम्प्लेक्स स्थित आर्ट एंड क्राफ्ट डिजाइनर सोनिया भुटानी ने कहा कि अब लोग चाहते हैं कि उनके गिफ्ट अलमारी या दीवान में पैक ना हो, वह अट्रैक्टिव हो और काम भी आए। इसलिए कपल्स के लिए फोटो वाला नेम प्लेट और की-होल्डर ट्रेंड में हैं। इसमें मल्टी आर्ट का इस्तेमाल कर ओर खूबसूरत बना रहे हैं। इसके अलावा कपल फोटो में टेबल होल्डर भी तैयार किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...