महिला थाना में 50 पुलिस कर्मियों का जांचा स्वास्थ्य
रोहतक | महिला थाना परिसर में पुलिस की ओर से शनिवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। डीएसपी सुशीला कुमारी मुख्यातिथि रही। शिविर में महिला थाना में तैनात 50 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई है। शिविर में महिला थाना प्रभारी प्रोमिला कुमारी, डॉ. मनुप मित्तल, डॉ. कपिल सांगवान डॉ. विनोद जांगड़ा, डॉ. संदीप भूकर, डॉ. मयंका बत्रा,डॉ.वीनू कादयान, डॉ. आंचल गुप्ता, डॉ अनुपमा शर्मा, डॉ. पल्लवी राठी आदि मौजूद रहे।