तेल डालने को लेकर सेल्समैन से हुई कहासुनी, दर्जनों युवकों ने पेट्रोल पंप पर आकर की तोड़फोड़, 2 कर्मियों को मारी तलवार
कलानौर के धींगड़ा पेट्रोल पंप पर सोमवार शाम को दर्जनों युवकों ने खूब गुंडागर्दी मचाई। पंप के दो कारिंदों को पीटा। उन पर तलवार से हमला किया। पंप पर तोड़फोड़ भी की। मामले को लेकर बताया जा रहा है कि वारदात से कुछ पहले दो युवकों की सेल्समैन से तेल डलवाने को लेकर कहासुनी हुई थी। उस समय युवक धमकी देकर चले गए। करीब आधा घंटे बाद वो दर्जनों युवकों के साथ पंप पर आए और वारदात की। मारपीट और तलवार लगने से घायल पेट्रोल पंप के कारिंदे राजेश और दायानंद को कलानौर अस्पताल में दाखिल कराया गया। राजेश को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर किया गया। युवक पुलिस की जिप्सी आते देख ही पेट्रोल पंप से भागे। घायल दयानंद ने बताया कि दो युवक पेट्रोल भरवाने पंप पर आए थे। बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो दोनों युवक धमकी देकर चले गए। बाद में साथियों के साथ आकर हमला किया। पुलिस ने घायल कर्मियों के बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश में देर रात तक कई जगह छापेमारी की।
घायल राजेश (नीचे) घायल दयानंद।