बिजली शिकायतों की सुनवाई 16 को
रोहतक| उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज करने और पुरानी शिकायतों की सुनवाई के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के सदस्य 16 मार्च को अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में शिकायतों की सुनवाई करेंगे और नई शिकायतें भी दर्ज करेंगे। इससे उपभोक्ताओं को अपने केस की सुनवाई की सुविधा निकटतम स्थान पर उपलब्ध होगी। निगम के अधीक्षक अभियंता एसके बंसल ने बताया कि मंच के सदस्य उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से कार्यालय में समय से पहुंचने की अपील की है।