राज्यस्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में हिमांशी व शिखा ने जीते मेडल
राेहतक | सात और आठ मार्च को करनाल के कर्ण सिंह स्टेडियम में हुई नौवीं हरियाणा स्टेट जूनियर अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कन्हेली गांव की महिला एथलीट बहनें हिमांशी ने सिल्वर व शिखा ने सिल्वर व ब्रांज मेडल जीता है। राजीव गांधी खेल परिसर में एथलेटिक्स की प्रैक्टिस कराने वाले प्रशिक्षक अनूप कुमार ने बताया कि जेवेलिन थ्रो स्पर्धा में हिमांशी ने सिल्वर व शिखा ने हाई जंप स्पर्धा में सिल्वर व हेप्थोलॉन स्पर्धा में ब्रांज मेडल जीतने में सफलता हासिल की है। महिला एथलीट बहनों के मेडल जीतने पर गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।