अनाथाश्रम में कीर्तन कर मनाई होली
रोहतक|जनसेवा संस्थान भिवानी रोड स्थित अनाथाश्रम में संस्थान अध्यक्ष महामंडलेश्वर डाॅ. स्वामी परमानंद महाराज के सानिध्य में अनाथ एवं वृद्धाश्रम के संवासियों ने होली कीर्तन करके मनाई। गोपाल सेवा समिति की ओर से राकेश शर्मा की अगुवाई में कलाकारों ने राधाकृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत किया।