पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

21 को आईआईएम के दीक्षांत समारोह में चीफ गेस्ट होंगे गृहमंत्री अमित शाह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक | आईआईएम रोहतक में 21 मार्च को दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल गेस्ट आॅफ ऑनर रहेंगे। दीक्षांत समारोह में 225 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान करेंगे। इस दाैरान स्कॉलरशिप अचीवर्स और गोल्ड मेडलिस्ट को सम्मानित किया जाएगा। अब तक के 9वें बैच के विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। आईआईएम में पीजीपी अाैर एफएमपी के स्टूडेंट्स का काेर्स पूरा होने के बाद इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व पिछले वर्ष दीक्षांत समारोह में 254 स्टूडेंट्स को डिग्री दी गई थी। इस समय यूपीएससी के चेयरमैन अरविंद सक्सेना मुख्य अतिथि रहे थे।
खबरें और भी हैं...