गृहमंत्री विज जिला विकास भवन में आज 13 शिकायतों पर करेंगे सुनवाई
जिला लोकसंपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक 13 मार्च को होगी। इस बैठक में 13 शिकायतें एजेंडे में शामिल की गई है। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज बैठक की अध्यक्षता करेंगे अाैर बैठक के एजेंडे में शामिल सभी शिकायतों के निपटारे बारे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। डीसी आरएस वर्मा ने गुरुवार काे लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला लोकसंपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में रखी जाने वाली शिकायतों की समीक्षा की। डीसी आरएस वर्मा ने बताया कि जिला विकास भवन के सभागार में आयोजित होने वाली इस बैठक में एजेंडा के अंतर्गत कुल 13 शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की शिकायतें एजेंडे में शामिल है, वे सभी संबंधित अधिकारी जवाबदेही के लिए पुख्ता तैयारी करके ही बैठक में पहुंचे, ताकि शिकायतों का सही तरीके से मौके पर ही निपटान करवाया जा सके। इस मौके पर एसपी राहुल शर्मा, नगर निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा, एडीसी महेंद्रपाल, एसडीएम रोहतक राकेश कुमार, एसडीएम सांपला नवदीप नैन, नगराधीश जगनिवास, डीएसपी गोरखपाल, एलडीएम एमके जैन, तहसीलदार राजेश कुमार सहित विभागों के उच्च अधिकारी
मौजूद रहे।