पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं का किया सम्मान फिल्म दिखाकर पोषण को लेकर किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेटियां कुदरत की बनाई हुई अनुपम कृति है। बेटियों की वजह से ही समाज की सुंदरता है और इनके बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। यह बात बढ़खल से विधायक सीमा त्रिखा ने रविवार काे जिला विकास भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि महिलाओं को संबोधित करते हुए कही। विधायक त्रिखा ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि सवा महीना महिलाओं के लिए समर्पित किया जाए और इस दौरान समाज के अलग-अलग हिस्सों में जाकर महिलाओं के लिए बनाई गई जनकल्याणकारी नीति पात्र लोगों तक पहुंचाई जाएं। महिलाओं को एक लघु फिल्म से जागरूक किया कि किस प्रकार से दुर्गा एप से पुलिस उनकी मदद के लिए तुरंत मौके पर हाजिर हो जाती है। इसी प्रकार पोषण को लेकर भी महिलाओं को फिल्म के माध्यम से जागरूक किया गया। डीसी कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर
रही हैं।

कार्यक्रम में ये पहुंचे : एसपी राहुल शर्मा, जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष पुष्पा वर्मा, एडीसी महेंद्रपाल, एसडीएम राकेश कुमार सैनी, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मंजू राणा, कृष्णा भारद्वाज, योगेंद्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल, महामंत्री सतीश आहुजा, जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्र सैनी, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, कुलविंद्र सिंह सिक्का, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुसुम राणा, ज्योत्सना रोहिल्ला, सरिता नारायण आदि मौजूद रहे।

इन महिलाओं को किया सम्मानित : डांस डायरेक्टर कुमारी लीला सैनी, कला व संस्कृति के क्षेत्र में ज्योति बेदी, शिक्षा के क्षेत्र में मुनीश नांदल, ग्राम सचिव अनु, कारपेंटर रीना, स्टेनोग्राफर विजयलक्ष्मी, लेखाकार सुमन मक्कड़, मंडी सुपरवाइजर प्रियंका, बबली देवी, मनीषा, डॉक्टर प्रेम प्रकाशा, आशा हुड्डा, सुमन हुड्डा, प्रमिला राठी, नेहा, पुष्पा, डीएसपी सुशीला, संध्या जैन, बिमलेश कुमारी, डॉ अंजू आहूजा, मंजू बिंदल, परमेश्वरी देवी हुड्डा, डॉ अरुणा तनेजा, डॉक्टर रेनू चुघ, रश्मि गुप्ता, अंशु जैन व सोनिया भूटानी आदि शामिल है।

पोषण रथ यात्रा आज

कार्यक्रम में पोषण अभियान के तहत पोषण पखवाड़े का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सीमा त्रिखा, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर व डीसी वर्मा ने पोषण रेसिपी बुक व प्रचार सामग्री का विमोचन किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी बिमलेश कुमारी ने बताया कि 8 मार्च से 23 मार्च तक पोषण अभियान के तहत पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 9 मार्च को पोषण रथ यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।

महिला को सम्मानित करती विधायक सीमा त्रिखा, पूर्व मंत्री मनीष ग्राेवर, डीसी आरएस वर्मा व अन्य।
खबरें और भी हैं...