- Hindi News
- Local
- Haryana
- Rohtak
- Rohtak News Haryana News If The Firecrackers Get Rid Of The Bikes Then They Will Be In The Police Station Special Teams Will Stop The Violence On Holi
बाइकों पर पटाखे छुड़ाते मिले तो थाने में होगी खातिरदारी, होली पर हुड़दंग रोकेंगी स्पेशल टीमें
होली त्योहर को लेकर प्रशासन सख्ती के मूड में दिख रहा है। त्योहार को लेकर जिले में पुलिस की स्पेशल टीम गठित कर दी गई। पुलिस होली के दिन बाइकों पर हुड़दंगबाजी करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। एसपी राहुल शर्मा ने थाना-चौकी प्रभारियों, सीआईए स्टाफ, महिला व यातायात पुलिस को होली के पावन पर्व पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना और यातायात को सुचारू रूप से चलाने के साथ-साथ पुलिस विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगी। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि होली व दुल्हंडी के दिन कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए शहर प्रभावी रूप से नाकेबंदी की जाएगी। पुलिस की निरंतर गश्त रहेगी। पुलिस की टीम बाइक से पटाखे छोड़ने वालों पर कार्रवाई करेगी। साथ ही एसपी राहुल शर्मा ने लोगों से अपील की है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और हुड़दंगबाजी करने वालों की शिकायत पुलिस को दे। असामाजिक, शरारती तत्वों व हुडदंग करने वाले युवकों पर पैनी नजर रखेगी। पुलिस वाहनों की निरंतर चेकिंग करेंगी और शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हुडदंगबाजों के बारे में पुलिस को दे सूचना : एसपी राहुल शर्मा ने होली व दुल्हंडी की बधाई देते हुए अपील कि रोहतकवासी हर्षोउल्लास, शांतिपूर्वक, सद्भावना के साथ त्योहार को मनाए। किसी भी प्रकार से कानून का उल्लंघन न करें। शराब पीकर वाहन न चलाए, बाइक चालक बिना हेल्मेट व ट्रिपलिंग राइडिंग न करें, हुडदंग न मचाए और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
सोशल मीडिया पर साइबर टीम रखेगी नजर: पुलिस कंट्रोल रूम में भी सूचनाओं के आदान-प्रदान में तीव्रता लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधिकारी नियुक्त किए गए है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन में रिजर्व पुलिस बल तैनात किया गया है। जो आवश्यकता पड़ने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में करेंगे। साइबर विशेषज्ञों सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सअप, फेसबुक, ट्विटर आदि पर नजर रखेंगे। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भ्रामक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।