सुंडाना में लोगों ने भाईचारे के साथ खेली होली
कलानौर| सुंडाना गांव में द्रोणाचार्य अवाॅर्डी कैप्टन चांदरूरुप पहलवान व पूर्व सांसद आर्यसमाजी स्वामी इंद्रवेश ने हाेली पर भाईचारे की मिसाल पेश की। मंगलवार को महिला-पुरुष, बच्चों व बुजुर्गों ने अबीर गुलाल उड़ा व रंगा लगाकर खूब होली खेली। वहीं, बाबा गिरनारी के मंदिर पर लगे मेले में लोगों ने खरीदारी की। कार्यक्रम आयोजक सत्यवान ढाका ने बताया कि उत्सव में 36 बिरादरी के लोगों ने भाग लिया।