पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुनारों वाली गली में बदमाशों ने कारीगर पर तानी पिस्तौल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुनारों वाली गली में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने कारीगर से पिस्तौल के बल पर पिस्टल तानकर लूट का प्रयास किया। घटना गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। इस दौरान कारीगर अक्षय दुकान से अपने घर की ओर जा रहा था। बदमाशों ने कनपटी पर पिस्तौल अड़ाकर थैला चेक किया तो खाने का टिफन मिला। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना सिटी पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। दुकान संचालक मनीष ने बताया कि उनकी ज्वेलर्स की दुकान है। उसके पास कारीगर शिवाजी कॉलोनी निवासी अक्षय कुमार काम करता है। गुरुवार रात को करीब साढ़े आठ बजे अक्षय दुकान से घर जा रहा था। दुकान से करीब दस कदम दूर स्कूटी सवार दो युवकों ने अक्षय की कनपटी पर पिस्टल तानकर बोले जो कुछ भी है निकाल दे। अक्षय बोला की मेरे पास कुछ नहीं है। बदमाशों ने अक्षय की जेब और थैला चेक किया। थैले में सिर्फ टिफिन मिला। अक्षय ने मामले के बारे में दुकान संचालक मनीष को बताया। मनीष ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना के बारे में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...