पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केवाईसी पूरी करने के नाम पर ओटीपी पूछ अकाउंट से उड़ा दिए ~77 हजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक| शातिर ने बहु-अकबरपुर के सुरेंद्र से केवाईसी पूरी करवाने के नाम पर ओटीपी नंबर पूछकर 77 हजार रुपए निकाल लिए। थाना बहु अकबरपुर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बहु अकबरपुर निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका रोहतक में दिल्ली रोड स्थित एसबीआई की ब्रांच में अकाउंट है। रविवार सुबह उनके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले ने केवाईसी पूरी कराने के लिए ओटीपी नंबर पूछ लिया। ओटीपी नंबर बताने के कुछ समय बाद ही अकाउंट से 77 हजार रुपए निकल गए। थाना बहु-अकबरपुर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...